आजम खान के स्कूल रामपुर पब्लिक स्कूल को खाली कराने पहुंची डीआईओएस एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम
रामपुर, आपको बताते चले कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल प्रशासन को भेजे गए नोटिस का आज आखिरी दिन है।
जिसके चलते गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार टीम के साथ रामपुर पब्लिक स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य अग्रनाथ से स्कूल की इमारत खाली करने को कहा।
प्रधानाचार्य ने टीम को खाली कराए गए कमरों और स्कूल को दिखाया।