किसानों को प्रताड़ित होने से बचाए सरकार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों को प्रताड़ित होने से बचाए सरकार : शंखधार

Thursday, November 30, 2023 | November 30, 2023 Last Updated 2023-11-30T12:33:07Z
    Share
किसानों को प्रताड़ित होने से बचाए सरकार : शंखधार

रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा अंबेडकर पार्क रामपुर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर तीन ज्ञापन की प्रतियाँ नगर मजिस्ट्रेट रामपुर को सौंपी हैं। इसमें किसानों पर पराली जलाने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न तथा आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई को रोकने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए हैं।


तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम से दिया गया है इसमें नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में सब्ज़ी की दुकान लगाने वाले छोटे व गरीब किसानों के फड़ों को उजाड़कर पक्की दुकानें बनाने का कार्य निजी लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


दुकानें बनाकर उन्हें बीस बीस लाख रुपए में बेचने का प्रोग्राम है। ऐसी योजना बनी हुई है। दुकानों के निर्माण से किसी भी गरीब किसान या दुकानदार को कोई लाभ नहीं होने बाला है। बल्कि छोटे छोटे लोग रोड पर अवश्य आ जाएंगे। दुकानों का निर्माण किसी दशा में तत्काल प्रभाव से रोका जाए। जबकि देश के प्रधानमंत्री


 और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों तथा कमज़ोर किसानों की मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनपद रामपुर में उनकी ही पार्टी के कुछ ज़िम्मेदार लोग गरीबों को उजाड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिसे किसी भी क़ीमत पर रोका जाए। वरना भारतीय किसान संघ द्वारा बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा। जिसकी सभी


ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, चौधरी राजीव सिंह, राहुल भारद्वाज, मोनू शर्मा, हुलासराय राठौर, वीरपाल गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रेम बहादुर गंगवार,

भगवान दास, टीटू गुप्ता, यशपाल मौर्य, दिनेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, जितेन्द्र राठौर, तेजपाल राठौर, नत्थो देवी, सरफराज़, मुकेश रस्तोगी, संजय, ओमपाल, पारस, राजेन्द्र कुमार, विशाल रस्तोगी, आकाश आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close