खानका-ए- हसनी अज़ीजी लियाक़ती के शिष्ट मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किया जोरदार स्वागत
----------------------------------------------
सूफी संवाद आपसी भाईचारा इंसानियत एवं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता का प्रतीक--जमाल सिद्दीकी
*मिलक*- मोदी मित्र अभियान के तहत जनपद रामपुर के अंतर्गत अजीतपुर स्थित आयोजित कार्यक्रम मोदी मित्र अभियान एवं अल्पसंख्यक सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी
तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कार्यक्रम में उपस्थित खानक़ाह-ए- हसनी अज़ीज़ी लियाक़ती मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ के शिष्ट मंडल का जोरदार स्वागत किया ।
और कहा कि सूफी संवाद आपसी भाईचारा इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि सूफी संवाद हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता का प्रतीक है। तथा इसी क्रम में उन्होंने कहा कि हमारे देश में मौजूद खानक़ाह-ए- हमें भेदभाव से दूर ले जाकर हमें आपसी भाई-चारा का मंत्र प्रस्तुत करती हैं।
इस अवसर पर खानक़ाह-ए- हसनी अज़ीज़ी लियाक़ती के मुतावल्ली वा साहिबे सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह साहेब किबला मददा जि़ल्लाहुल आली की जानिब से सूफी संवाद शिष्ट मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं जनपद रामपुर
लोकसभा के सांसद घनश्याम सिंह लोधी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सूफी संवाद शिष्ट मंडल में शामिल सूफी कमरुद्दीन फतेहपुर सिकरी, हाजी अब्दुल रहीम फरीदपुर,
सूफी रियासत मौलाना धरमपुरा मिलक, हाजी सूफी फरहत बदायूं शरीफ, सूफी मोहम्मद रफीक फतेहपुर सिकरी, सूफी मुजम्मिल बेंगलुरू कर्नाटका, सूफी तैयब बेंगलुरू कर्नाटका, सूफी इकबाल हुसैन पूरनपुर,