सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

Saturday, November 25, 2023 | November 25, 2023 Last Updated 2023-11-25T09:23:01Z
    Share
सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत


रामपुर। आप को बताते चले कि बीते शुक्रवार की रात मुरादाबाद कि ओर से रामपुर आ रहे युवक की बाइक खड़े ट्रक में घुस गई।


हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया एवं घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।



मामला मुरादाबाद के थाना भोजपुर के पीपल साना निवासी शिवम अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाइक से शुक्रवार रात को रामपुर आ रहा था कि खौद के पास खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी ।


 हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।


पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close