रामपुर बरेली रोड पर सड़क किनारे मिला युवक का क्षेत्र में फैली सनसनी
रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की शिनाख्त गाजियाबाद जिले के कविनगर निवासी पवन के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटना जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित धमोरा बाईपास के किनारे मंगलवार तड़के की है। गांव के कुछ लोग जब रोड पर घूमने निकले तो हाईवे किनारे आबादी क्षेत्र में एक शव पड़े होने की आहट हुई तो एक-एक कर मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी।
जिसके बाद शव मिलने की सूचना धमोरा चौकी पुलिस को दी। उसके बाद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नवीन अपने साथियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करानी शुरू कर दी, तो युवक की जेब से मिली आईडी के आधार पर युवक की शिनाख्त पवन (30) पुत्र भरत सिंह गाजियाबाद जिले के थाना कविनगर निवासी के रूप में हुई।