सम्भल बहजोई/उत्तर प्रदेश
बहजोई में आरएसएस ने पथ संचलन निकालकर दिया विजयदशमी का संदेश
बहजोई: विजयदशमी एवं दीप पर्वों की श्रृंखला के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला गया।
सर्वप्रथम नगर के नारायण टोला स्थित हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ
तदोपरांत नगर के मोहल्ला नारायन टोला, आर्य समाज मंदिर मार्ग, हलवाई बाजार, सराफा बाजार, नया बाजार, गोलागंज, ब्रह्म बाजार, आर्यनगर चौराहा होते हुए हीरा देवी कॉलेज पर जाकर समापन हुआ।
पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दिए। नगर में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक क्रांति कुमार ने अपने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि यह दिन सभी स्वयंसेवकों के लिए संकल्प लेने का दिन है आज के दिन सभी स्वयंसेवको को भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में देखते हुए
अपनी भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति आज पूरे विश्व को रास्ता दिखाने का कार्य कर रही है दुनिया के बड़े बड़े देश भारत की ओर ताकते हुए दिखाई देते हैं। आज संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाज के लिए
अच्छा करने का निरंतर प्रयत्न करने में लगे हैं, हमें अपने देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव जगा कर अपने देश को परम वैभव पर लेकर जाने का संकल्प लेना है। वक्तव्य से पूर्व सभी स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम कर प्रार्थना की और देश भक्ति गीत दोहराते हुए
अमृत वचनों व एकल गीत को सुना। इस अवसर पर नगर कार्यवाह सतीश चंद शर्मा, नगर संघचालक अनिल शास्त्री, सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन,जिला प्रचारक क्रांति कुमार, जिला प्रचार प्रमुख कार्तिकेय गुप्ता,
नगर शारिरिक प्रमुख लव कुमार शर्मा, अवनेश नानू सर्राफ, चिराग राघव,पहुप जैन, नवीन शर्मा, पंकज मिश्रा,राजेश शंकर राजू, डा सत्यपाल चौहान,यश कठेरिया, ललित मोहन, सुमित वार्ष्णेय डी आर,