एनपीएस भारत छोड़ो रैली की सफलता को किया सम्पर्क,
बिसौली-पुरानी पेंशन के समर्थन में अटेवा के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव,जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा,जिला महामंत्री लल्लू सिंह प्रजापति ने 19 नवम्बर को इस्लामियां इंटर कालेज बदायूँ में
महासम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से सम्पर्क किया और रैली में शामिल होने की अपील की। रैली के मुख्य अथिति अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु होंगे।
अटेवा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने आज बिसौली में नलकूप विभाग ,स्वास्थ विभाग में सम्पर्क किया और कर्मचारियों से कहा कि
देश के कर्मचारियो, शिक्षको व अधिकारियो के लिए चलाई जा रही एनपीएस यानि नयी पेंशन स्कीम देश हित में नहीं है क्योकि इसमे हर माह जितना कर्मचारी-शिक्षक के वेतन से पैसे की कटौती होती है
उससे कहीं अधिक सरकार अंशदान करती है सरकार द्वारा एनपीएस भें दिया गया अंशदान आम जनता द्वारा चुकाये गये टैक्स का पैसा है
जिसे एनपीएस के माध्यम से शेयर बाजार के हवाले कर बड़े पूंजीपतियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को जुआ खेलने के लिए दिया जा रहा है। एनपीएस के नाम पर हो रही इस लूट को बंद कराना है
और देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाना है।