मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के छात्र-छात्राओं ने आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली शरह बरौलिया गांव में घूमने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पहुंची। रैली में छात्राएं हाथों में बैनर और पंफ्लेट लेकर हमको यह समझना है,
सबको वोट डालना हैं,ईवीएम में नहीं हैं खोट, वटन दवाओ लगता वोट,भारत भाग्य विधाता हूँ,अब तो में मतदाता हूँ* जैसे स्लोगन की पट्टियां लेकर चल रहे थे।
उन्होंने घरों पर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं तथा महिलाओं और पुरुषों को मत का महत्व समझाते हुए मतदान जरूर करने की अपील की।
रैली में कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द गुप्ता, शहादत बख्श,प्रवीण मिश्रा,पीसी शर्मा,अश्वनी शर्मा, वृत्तिका शर्मा,काजल शर्मा,रोशनी शर्मा,राहुल शर्मा आदि रहे।