हैरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में नारी शक्ति का अवतार थीम पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हैरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में नारी शक्ति का अवतार थीम पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Thursday, November 9, 2023 | November 09, 2023 Last Updated 2023-11-09T08:03:27Z
    Share
हैरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में नारी शक्ति का अवतार थीम पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 


रामपुर । मिलक में स्थित बुधवार को विद्यालय हैरिटेज चिल्ड्रन अकादमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव का आयोजन बेहद प्रभावी और उद्देश्य पूर्ण रहा इसी के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी राजेश द्विवेदी रहे।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश द्वेवेदी, विद्यालय संस्थापक गंगाशंकर पांडे, प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे और कॉर्डिनेटर एल आर कुशवाहा ने सामूहिक रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ववलित व माल्या अर्पण कर शुभारंभ किया।। 


कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे कहा कि 'नारी शक्ति का अवतार है" जोकि हमारे आयोजन की थीम भी है के अंतर्गत अभिभावकों को संदेश दिया कि नारी को हमेशा ही शक्ति के रूप में देखा जाता है।

 कहते है "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात जहाँ पर नारी की पूजा होती है वही पर देवताओ का वास होता है। मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी पुलिस कप्तान ने विद्यार्थियों को बहुत ही नेक सीख देते हुए कहा कि प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे ने विद्यालय के वर्तमान स्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय सिस्टम की विकास प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत कर अभिभावकों से आह्वान किया


कि वे अधिक से अधिक विद्यालय की प्रगति में सहयोग करें। विद्यालय भी आपके नौनिहलों को संस्कारवान बनाकर उन्हें उनके लक्ष्य हासिल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रधानाचार्या के विचारों को सुनकर विद्यार्थियों के चहरों की खुशी को देखकर वहाँ उपस्थित उनके अभिभावकों की आंखों में भी खुशी व उल्लास की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।



स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि, हम विद्यालय में विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने में पूरा सहयोग व मेहनत करते हैं यदि आप इसी तरह से हम पर विश्वास करते रहे तो भविष्य में हम आपके बच्चे भी दुनिया के उन देशों, जिलों,

राज्यों व शहरों में पहुंचेंगे जहां पर जाकर वह देश, समाज व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।स्कूल संस्थापक गंगा शंकर पांडेय ने बच्चों को बताया कि विद्यार्थी जीवन में बच्चों के अंदर उन सभी महत्वपूर्ण गुणों का समावेश होना चाहिए जो कि वह आगे चलकर समाज व देश के कल्याण में अपना सहयोग व भागीदारी दे सकें।


स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने समस्त प्रिंट मीडिया प्रभारियों का भी आभार व्यक्त किया है, जो कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर की गई गतिविधियों को समाज और जनता के सम्मुख अपने अखबारों में प्रकाशित कर विद्यार्थियों और विद्यालय को गौरवान्वित महसूस करने का अवसर प्रदान करता है तथा समाज के लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित भी करता है।


विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के दो अभिभावकों रमेश चंद्र और अजय कुमार सक्सेना को विशेष रूप से संम्मानित किया। 
विद्यालय प्रबंधन की ओर से संस्थापक गंगा शंकर पांडे, प्रबंधक मनोज कुमार पांडे, प्रधानाचार्या डॉ रीना दुबे और कोऑर्डिनेटर एल आर कुशवाहा ने सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त कर कहा

कि आप सभी अभिभावकों के सहयोग से ही आज का कार्यक्रम सफल हो पाया है।
उपरोक्त कार्यक्रम को दिए गए बच्चों ने बहुत ही मन मोहक ढंग से प्रस्तुतियां देकर कर उपस्थित आगंतुकों का आशीर्वाद व वाह वाही लूटी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close