शाहाबाद में मजदूर की लाठी डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहाबाद में मजदूर की लाठी डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या

Monday, November 27, 2023 | November 27, 2023 Last Updated 2023-11-27T13:56:31Z
    Share
शाहाबाद में मजदूर की लाठी डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या

रामपुर। आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर में मजदूर की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामला जनपद के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ भरतपुर गांव निवासी नन्हे (35) कुट्टी की मशीन पर काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। आज दिनांक 27 नवम्वर 2023 दिन सोमवार सुबह को कोतवाली क्षेत्र


के गांव  जाहिदपुर से भरतपुर जाने वाले रास्ते में नन्हे का शव रक्तरंजित हालत में शव को देख क्षेत्र में सनसनी फैली। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों की भीड़ ने शव की पहचान कर सूचना परिजनों को दी ।

 ग्रामीणों की सूचना सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पर कोतवाल मान चन्द भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्त रंजित हालत में मृत नन्हे के सिर में गहरी चोटें हैं और कई जगह शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सीओ के एन आनंद ने बताया


कि शव की हालत को देखकर साफ तौर पर हत्या लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close