थाना बिसौली पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त, चोरी के 02 बैट्रा व इन्वर्टर व चोरी करने का सामान व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना बिसौली पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त, चोरी के 02 बैट्रा व इन्वर्टर व चोरी करने का सामान व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार ।

Monday, December 25, 2023 | December 25, 2023 Last Updated 2023-12-25T14:04:40Z
    Share


थाना बिसौली पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त, चोरी के 02 बैट्रा व इन्वर्टर व चोरी करने का सामान व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार ।

विवरण...... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक बिसौली द्वारा मय पुलिस बल के थाना


 स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 709/2023 धारा 380/457/411 भादवि का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले 02 अभि0गण 1. उदयवीर पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पैगा भीकमपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा


 कारतूस के साथ तथा 2. नेत्रपाल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पनौड़ी थाना बिसौली जिला बदायूँ को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण की निशांदेही पर नकब लगाकर चोरी किये गये


02 बैट्रे व इन्वर्टर व चोरी करने का सामान ( एक रस्सा रंग सफेद, एक टार्च, एक सब्बल लोहा, एक सरिया नुकीला लोहा, दो अधजली मोम्मबत्ती, एक माचिस) बरामद किया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22.12.2023 को वादी श्री दूरवीन सिहं पुत्र गोपाल सिहं निबासी ग्राम पैगा भीकमपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 709/2023 धारा 380/457 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के अपने गंगा


 देवी पब्लिक स्कूल से दो बैटरे व एक इन्वर्टर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया गया था । आज दिनांक 24/25.12.23 को घटना का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त 1. उदयवीर पुत्र श्री रामपाल निवासी ग्राम पैगाभीकमपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ


 एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस के साथ तथा 2. नेत्रपाल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पनौड़ी थाना बिसौली जिला बदायूँ एक अवैघ चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही पर नकब लगाकर चोरी किये गये 02 बैट्रे व इन्वर्टर व चोरी

 करने का सामान ( एक रस्सा रंग सफेद, एक टार्च, एक सव्वल लोहा, एक सरिया नुकीला लोहा, दो अधजली मोम्मबत्ती, एक माचिस ) बरामद किया गया ।


 बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उफरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 714/23 धारा 3/25(1बी)ए आर्म्स एक्ट बनाम उदयवीर उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 715/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम नेत्रपाल उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण पूछताछ—
             दौराने पूछताछ गिरफ्तार अभि0गण द्वारा बताया गया कि दिनांक 21/22-12-23 की रात्रि में हम दोनो ने मिलकर अपने गांव पैगा भीकमपुर के दूरबीन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पैगा भीकमपुर थाना बिसौली बदायूँ के स्कूल में नकब लगाकर 02 बैट्रे व इन्वर्टर चोरी किये थे,


 इन्वर्टर का तार कटते ही लाइट बन्द हो गयी थी स्कूल के दुसरी तरफ दुरबीन सिंह लेटे थे । हम दोनों ने 02 बैट्रे व इन्वर्टर जंगल मे एक कोठरी में रख दिये थे । हम लोग बैट्रे व इन्वर्टर को दिन निकल जाने के कारण बेच नही पाये थे ।


 आज हम सवारी का इन्तजाम करके इन्वर्टर बैटरे को बेचने का प्लान बना रहे थे तथा अभियुक्त उदयवीर से पूछा गया कि नाजायज तमंचा, कारतूस जो आप से बरामद हुए हैं कहां से लाए थे । तो पूछने पर अभि0 उदयवीर ने बताया


कि साहब करीब 01 वर्ष पहले मैने यह तमंचा व 03 करातूस एक व्यक्ति से खरीदा था मैं उसका नाम पता नही जानता यह तमंचा व कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता हूँ । अभियुक्त नेत्रपाल से नाजायज चाकू के बारे मे पूछा गया तो


 बताया कि साहब हम लोग रात मे सुनसान रास्तों से निकलते है इसलिये अपनी सुरक्षा के लिये रखते हैं । आज आपने हमें पकड़ लिया । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—
1. उदयवीर पुत्र श्री रामपाल निवासी ग्राम पैगा भीकमपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ तथा 
2. नेत्रपाल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पनौड़ी थाना बिसौली जिला बदायूँ ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close