आज दिनांक 25.12.2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी (बरेली) द्वारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मोदी और योगी जी के द्वारा चलाई जा रही
जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई मुख्य अतिथि मा० मंडल अध्यक्ष फतेहगंज पूर्वी भाजपा श्री जयपाल शर्मा की उपस्थिति में स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी,
कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन पर एल०ई०डी० के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा का कैम्प लगाया गया
तथा नगर पंचायत एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक जी के द्वारा पी०एम० स्वनिधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों को लोन वितरण हेतु कैम्प लगाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक अधिशासी अधिकारी नितिन कुमार गंगवार ,शशी श्री वास्तव प्रधान लिपिक, पंकज अग्रवाल,पवन राज मिश्रा,डॉक्टर रामू ,
समस्त सभासद गण एवं भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा जी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल जी मिश्रा जी डॉक्टर यशपाल सिंह राजीव कुमार गुप्ता जी ग्राम प्रधान विनोद प्रकाश मिश्रा एवं रवि प्रकाश मिश्रा जी
गणमान्य नागरिकों द्वारा भाग लिया गया।
संवाददाता राजीव गुप्ता