आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 138 वर्ष पूरे करने के बाद 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 138 वर्ष पूरे करने के बाद 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

Thursday, December 28, 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-28T12:56:12Z
    Share
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 138 वर्ष पूरे करने के बाद 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

इस अवसर पर बरेली में शाहमतगंज गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार ने किया।

उसके बाद एक विचार गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की , संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद प्रभारी अजीत सिंह यादव उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है

आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ही संघर्ष किया उसके नेताओं ने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी और देश की जनता के लिए कांग्रेस पार्टी ने जनहित की अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश को आगे बढ़ाया ।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को मुबारकबाद देते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का संघर्षों भरा इतिहास है, आज के समय भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है

और देश को तोड़ने का काम कर रही है, कांग्रेस पार्टी ने जब से उसकी स्थापना हुई है तब से लेकर आज तक लोगों को जोड़ने का काम किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नेहरू जी से लेकर श्रीमती इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी आदि लोगों ने पूरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार , प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह, जिला महासचिव जिया उर रहमान ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,जिला उपाध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, अमित कश्यप, के सी दीक्षित ,कमरुद्दीन सैफी, पाक़ीज़ा खान ,सुनील मनचंदा, शाकिर अली ,अनुज कुमार राठौर, आशा राम श्रीवास्तव ,हरि देव भास्कर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
राजीव गुप्ता ब्यूरो बरेली 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close