जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने हेतु 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने हेतु 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया।

Friday, December 15, 2023 | December 15, 2023 Last Updated 2023-12-15T10:31:14Z
    Share
लोकेशन बदायूँ

जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने हेतु 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया।

आज दिनॉक-15-12-2023 को 15 दिवस का पखवाड़ा अभियान का शुभारम्भ किया गया जिसमे सदर बिधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया।

जिसमें शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढने को लेकर भारी वाहनों जैसे गन्ने का ट्रैक्टर,ट्रक, ट्राला बस आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाने हेतु निर्देशित किया गया, परिवहन,


 पुलिस, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए गए। स्कूल के छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडिटों द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ से रैली का आयोजन कर


 सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क पर बिना लाइसेंस व फिटनेस के वाहनों की जॉच की जायेगी, बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच,चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगायें, चालकों को रात में


 बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया जाएगा। परिचालकों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण के लिए मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण तथा चालकों की काउंसिलिंग के साथ ही


 समस्त चालकों की सड़क सुरक्षा के संबंध में काउंसिलिंग एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत सीएमवीआर रुल्स तथा वर्तमान परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवेज पर बस के सुरक्षित संचालन, लेन ड्राइविंग ओवरटेकिंग, ब्रेकिंग आदि की जानकारी दी जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close