शादी में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता
को दी जलाने की धमकी
रामपुर । दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र से है जहाँ एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि कुछ साल पहले उसकी शादी दिल्ली के रहने वाले अनमोल से हुई थी
उसने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी।