जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बाज़ार में दुकानों का निर्माण रुका, धरना समाप्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बाज़ार में दुकानों का निर्माण रुका, धरना समाप्त

Saturday, December 2, 2023 | December 02, 2023 Last Updated 2023-12-02T11:54:01Z
    Share
जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बाज़ार में दुकानों का निर्माण रुका, धरना समाप्त

धरना स्थल पर दुकानदारों ने जिला अधिकारी की प्रशंसा की और कहा जिला अधिकारी महोदय का यह सराहनीय कदम है

 संवाददाता
 शब्बन मियां आज़र 
---------------------------------------------
मिलक  नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में दुकानदारों के फड़ों को उजाड़कर पक्की दुकानें बनाने का कार्य तेज़ी से चल रहा था। जिसके विरोध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान और फड़ दुकानदार शुक्रवार प्रातः 10 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे थे


और अधिशाषी अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए हैं। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

तथा अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने तत्काल धरना स्थल पर मिष्ठान वितरण कर तथा ढ़ोल मंगवा कर खुशी का इज़हार किया।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी का ह्रदय धन्यवाद किया और धरना समाप्त करने की घोषणा की। तथा किसानों व दुकानदारों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी के रहते किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होगा।


जिलाधिकारी रामपुर गरीबों के मसीहा हैं वह सभी की बात को सुनते हैं। इस मौके पर हिन्दू संगठन से मुकेश पटेल, भगवान दास रस्तोगी, दिनेश मौर्य, मुकेश रस्तोगी, नीतू गुप्ता, टीटू गुप्ता, रिंकू, रघुनंदन, राम भरोसे, महेन्द्र पाल, दीपू सागर, मनोज सागर, कुलदीप शर्मा,


कुलदीप मौर्य, सुमित मौर्य, जैकी जोशी, संजीव पटवा, जितेन्द्र मौर्य, यशपाल मौर्य, गुड्डू भाई, आकाश, सरफराज, वसीम, नसीम, फरीद, सोमपाल, ताराचन्द्र मौर्य, सलोनी जोशी, यशपाल मौर्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close