पुनाऊ में इंटर लाकिंग का पानी निजी खेत मे करने पर विरोध थाने में
तहरीर
दिनांक 24 दिसंबर 2023, मूसाझाग विकास खण्ड जगत की ग्राम पंचायत गिधौल के मजरा पुनाऊ में रास्ते पर ग्राम प्रधान द्वारा इंटर लाकिंग का कार्य कराया जा रहा है जहाँ गाँव के दबंगों रामशरण और नौरंग ने इंटर लाकिंग का पानी का ढलान पूरन लाल के खेत मे करने के लिए
बवाव बनाते हुए इंटर लाकिंग कार्य रुकवा दिया और प्रधान से कहा कि नाली के पानी का निकास पूरन लाल के खेत की ओर कर दो जब पूरन लाल ने विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट पर उतारू हो गए
पूरन लाल ने बताया कि गाँव की नाली का पानी हमारे निजी खेत मे जाने से फसल को भारी नुकसान होगा जबकि गाँव का पानी गाँव के ही निकट तालाब में जाता है
पर दबंग लोग पानी को तालाब की ओर नहीं करने दे रहे हैं जिसकी शिकायत पूरन लाल ने थाना पुलिस से की है वहीं पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है ।