ट्रेन की चपेट में आने से चाची-भतीजे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रेन की चपेट में आने से चाची-भतीजे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sunday, December 24, 2023 | December 24, 2023 Last Updated 2023-12-25T04:46:35Z
    Share
ट्रेन की चपेट में आने से चाची-भतीजे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम



उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मालगाड़ी (ट्रेन) की चपेट में आने से चाची भतीजे की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

साथ ही मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने से इंकार कर दिया.

मामला रूरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर-रूरा रेलवे के पास का है. यहां डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रूरा सराय की रहने वाली 40 साल की रानी देवी और 8 साल के उसके भतीजे कृष्णा की मौत हो गई.


 इस दौरान खेतो में काम कर रहें ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी.

शव को पोस्टमॉर्टम करवाने से परिजनों ने किया इंकार

घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इंकार कर दिया. इस दौरान पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए


समझाती रही. पर परिजन नहीं माने और शवों का पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़े रहे. इसके बाद रूरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close