पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मददगार होगा यह प्रशिक्षण -
(एडीओ पंचायत)
बदायूं (बिसौली) विकासखंड में चल रहे अनअवासीय दो दिवसीयप्रशिक्षण के दूसरे दिन पी० आर० आई0 ( पंचायती राज व्यवस्था ) एवं एस एच जी ( स्वयं सहायता समूह ) के प्रतिभागियों कोस समझाया गया कि आप लोग अपने ग्राम पंचायत में सबसे अधिक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे ।
जिससे इस प्रशिक्षण की उपयोगिता सिद्ध हो सके ।क्योंकि पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार ने स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से बताया ।
समूह का गठन ,प्रथम सी एफ एल ,छोटी पूंजी से कैसे काम शुरू किया जाए । आदि के बारे में चर्चा की । महिला ट्रेनर उमा रानी ने समूह ,संगठन ,संकुल संघ , जी पी डी पी एवं एस एच जी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत चर्चा की ।
प्रोजेक्ट मैनेजर पवन पटेल द्वारा भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई । जो कि बहुत अच्छी थी । इस कार्यक्रम में प्रधान आशा सिंह, रंजना सिंह, रीता रानी रानी,