शव को पेड़ से लटका देख परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर। गांव रफातपुर में सुबह मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। शव को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सुचना पुलिस को दी। सुचना के बाद मौके
पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बताते चले कि जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव गांव रफतफुर निवासी रामप्रसाद (45) पुत्र नन्ने रोज मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम को वह परिजनों से टांडा जाने की बात कहकर घर से चला गया था।
देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसको गांव व रिश्तेदारी में पूरी रात तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब नौ बजे जंगल की ओर जाते
समय ग्रामीणों की नजर आम के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई।
चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उसके बाद जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण के परिजन भी आ गए। शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया।
सुचना के बाद पहुची पुलिस ने किसी तरह से लोगों की सहायता से शव को नीचे उतारा। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई श्यामलाल ने बताया कि गांव में परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है।