पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एन.ओ.सी प्राप्त मीट शॉप खुलवाने को लेकर डी.एम को लिखा पत्र।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एन.ओ.सी प्राप्त मीट शॉप खुलवाने को लेकर डी.एम को लिखा पत्र।

Thursday, December 28, 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-29T03:31:03Z
    Share
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एन.ओ.सी प्राप्त मीट शॉप खुलवाने को लेकर डी.एम को लिखा पत्र।

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने एनओसी प्राप्त मीट शॉप खुलवाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि किन्ही कारण लगभग ढाई माह पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा मीट शॉप को पूरे बंद करा दिया गया था।


मीट शॉप कारोबारियों की दयनीय आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे व समस्त संबंधित विभागों की एनओसी पर आधारित दुकानों को पुनः सुचारू करने हेतु अनुरोध किया गया था,


 जिस पर संज्ञान लेते हुए आपने पुलिस प्रशासन को जांचकर आख्या मांगी गई थी। पुलिस, खाद्य विभाग एवं नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा जांचकर आख्या प्रेषित की जा चुकी है।

 लगभग एक सप्ताह बीत जाने के उपरांत भी मीट शॉप कारोबारियों को मीट शॉप खोलने की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। जिसके कारण इस कारोबार से संबंधित लोगों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त शोचनीय हो चुकी है।


पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि तहसील दातागंज, तहसील बिल्सी एवं तहसील बिसौली के अंतर्गत आने वाली समस्त मीट शॉप पुलिस प्रशासन द्वारा जांचोपरांत खुलवा दी गई है,


 लेकिन तहसील सहसवान और तहसील बदायूं के अन्तर्गत आने वाली दुकानें जांच पूर्ण होने के बाद भी अभी तक नही खुल सकी है। उन्होंने समस्त संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त मीट शॉप को खुलवाने हेतु


संबंधित उपजिलाधिकारी एवं नगर क्षेत्र हेतु नगर मजिस्ट्रेट, बदायूं को निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close