अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बदायूं में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बदायूं में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया ।

Friday, December 29, 2023 | December 29, 2023 Last Updated 2023-12-29T14:40:10Z
    Share
संवाददाता मुस्कान अंसारी

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बदायूं में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया ।


आज जनपद बदायूं में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बदायूं में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं को पटका पहनाकर स्वागत किया गया ।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं मौजूद रहे । डॉ0 ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है।

 विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया। साइबर अपराध से लेकर पॉक्सो एक्ट तक की जानकारी दी। जिस तरह सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं,


उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस का काम है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए।


यहां उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि आखिर अपराध क्या होता है। जन सुनवाई पुलिस की कार्यवाही का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद रहता है।


एसएसपी महोदय द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि बदायूं पुलिस के ट्विटर एकांउट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज चल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस से कर सकता है।

जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। एसएसपी बदायूं द्वारा विद्यार्थियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close