बदायूँ जिले के बिल्सी थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गया है । आपको बता दें कि बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देशन मे अवैध शस्त्र क्रय/विक्रय/तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे
गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज थाना बिल्सी पुलिस की देखरेख शांति व्यवस्था व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान सुधीर पुत्र तोताराम धीमर निवासी मोहल्ला नंबर पाँच कस्बा व थाना बिल्सी जनपद बदाय़ूं को दीन नगर शेखपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है।
जिसके पास से एक नाजायज वारह वोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है । इस संबंध मे स्थानीय थाने पर संवन्धित धारा में मुकद्धमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया है ।
संवाददाता उर्वशी मीणा बिल्सी