अफजलपुर बुधैती के स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अफजलपुर बुधैती के स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन।

Wednesday, December 13, 2023 | December 13, 2023 Last Updated 2023-12-14T04:09:41Z
    Share
अफजलपुर बुधैती के स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन।

सहसवान उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती में बाल_मेला का आयोजन किया गया।बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास क्षेत्र दहगवा के ए आर पी रमेश चंद्र, संजीव सक्सेना, मोहसिन,


जीवन बाबू एवं वरूण,अंकित मालिक, मोहित,योगेश,हरविलास आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही।बाल मेला में स्कूल के बच्चों ने ही विभिन्न सामग्री तथा खाद्य पदार्थों की स्टॉल्स लगाई । स्कूल के बच्चों द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।


इस अवसर पर बिसौली क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल दीपक भटनागर द्वारा विद्यालय परिवार को एंड्रॉयड टीवी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। 
खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल मेले में बच्चों के हुनर और प्रतिभा का

 समागम देखने को मिला साथ ही साथ ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी मिलती है।


ए आर पी रमेश चंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में सीखने की प्रवृति बढती है ।
ए आर पी संजीव सक्सेना ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में उत्साह देखते ही बनता है तथा ऐसे आयोजनों से


बच्चों में आय व्यय एवं व्यापार की समझ का भी विकास होगा।
ए आर पी मोहसिन ने कहा कि बाल मेला के आयोजन से बच्चों का कौशल बढ़ता है। ऐसे आयोजन स्कूलों में समय-समय पर होते रहने चाहिए।


जीवन बाबू ने मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल मेला के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है । इस तरह के मेले का बार-बार आयोजन कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उसमें शामिल कराने का प्रयास कराना चाहिये।इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर ने मेले में उपस्थित

 अभिभावकों को मेला आयोजन के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा बच्चों को समय पर और नियमित स्कूल भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित अविभावको ,ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिवार एवं छात्रों के प्रयासों की सराहना की
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close