फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आम के वाग में चंदौसी के एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आम के वाग में चंदौसी के एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Saturday, December 23, 2023 | December 23, 2023 Last Updated 2023-12-24T01:06:57Z
    Share

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आम के वाग में चंदौसी के एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या 

थाना फेजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा स्थित एक आम के बाग मैं चंदौसी के एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की


आत्महत्या की सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंची थाना फेजगंज बेहटा पुलिस ने शब को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा

बताया जाता है कि मृतक युवक रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था

बीती रात्रि किसी समय हनुमानगढ़ चंदौसी निवासी सौरभ उम्र 32 पुत्र हरिशंकर शर्मा ने आम के पेड़ पर अपने मफलर का फंदा बनाकर अपने गले में डालकर आत्महत्या कर ली मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाई जिसमें वह यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसके चार-पांच लोगों को रुपए बांट रखे रखे थे जिसकी रिकवरी ना होने पर बार-बार मांगने पर वह टालते रहे तथा उसके घर पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है


मृतक युवक के घर वालों ने बताया कि मृतक सौरभ कल शाम से घर से लापता था जानकारी मिली कि उसने चंदौसी किसी दुकान पर अपने ई रिक्शा की बैटरी बेची थी मृतक अपने पीछे तीन लड़की प्रिया उम्र 10 साल रिया उम्र 8 नन्नू की उम्र 6 तथा एक लड़का छोटू छोड़ गया है


मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष फैजगंज बेहटा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी मौके पर बिसौली सी ओ सुनील कुमार भी पहुंच गए थाना पुलिस ने शब कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close