सम्भल बहजोई
ठंड से बचाव हेतु जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।
नगर पालिका बहजोई स्थित बस स्टैंड के निकट वर्तमान में ठंड से बचाव हेतु जिलाधिकारी सम्भल मनीष बंसल एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने निराश्रित,असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया।जिलाधिकारी ने कहा
कि शासन के निर्देश के क्रम में शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में कंबलों का वितरण जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को किया जा रहा है इसके साथ ही साथ रैन बसेरे का भी संचालन शुरू कर दिया गया है।