वृद्ध पत्नी को नही दिया गुजारा भत्ता तो न्यायलय के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वृद्ध पत्नी को नही दिया गुजारा भत्ता तो न्यायलय के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Tuesday, December 26, 2023 | December 26, 2023 Last Updated 2023-12-27T03:24:35Z
    Share
वृद्ध पत्नी को नही दिया गुजारा भत्ता तो न्यायलय के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल



मूसाझाग।
वृद्ध पत्नी को नही दिया गुजारा भत्ता तो न्यायलय के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।
थाना सिविल लाइन के गाँव नगला शर्की निवासी सुरेश सिंह ने पहला विवहा अब से करीब चालीस साल पहले मूसाझाग थाने के गाँव बेला से प्रेमा देवी के साथ किया था


 जिन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया जब कोई बेटा नहीं हुआ तो सुरेश सिंह ने प्रेमा देवी को घर से दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया था जिसके बाद प्रेमा देवी को बिना तलाक दिए


ही दूसरी शादी रातों रात सिविल लाइन के गाँव गुरुपुरी विनायक से मिथलेश के साथ कर ली जिन्होंने दो बेटों व दो बेटियों को जन्म दिया उसके बाद समझौता करके फिर से प्रेमा देवी को घर ले आये


 और करीब दस साल पहले फिर से प्रेमा देवी के सौतेले बड़े बेटे के शादी में मारपीट कर बेटियों सहित घर से निकाल कर भगा दिया कुछ समय बाद बड़ी बेटी की शादी प्रेमा देवी के भइयो ने कर दी उसके बाद से प्रेमा देवी


अपनी बेटियों के घर पर ही रह रही थीं जिन्होंने सुरेश सिंह के खिलाफ न्यायलय में गुजारा भत्ता एवम उत्पीड़न का मुक़दम्मा दायर किया जिसके दौरान न्यायलय ने सुरेश सिंह को प्रेमा देवी के लिए पांच हजार रुपए महीना देने का आदेश पारित किया जिसे सुरेश ने ठेंगा दिखा दिया


जिस पर न्यायालय ने सुरेश सिंह के खिलाफ रिकवरी गैर जमानती वारंट जारी करते हुए थाना सिबिल लाइन को सुरेश सिंह की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे जिस पर जवहापुरी चौकी इंचार्ज हितेश आजाद ने आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close