दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई कविता दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई कविता दर्ज

Sunday, December 17, 2023 | December 17, 2023 Last Updated 2023-12-17T14:46:55Z
    Share
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई कविता दर्ज

रामपुर । दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों ने गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत आठ दहेजलोभियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


मामला जनपद के स्वार तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी खुर्शीद ने अपनी बेटी इमराना की शादी तीन वर्ष पूर्व जिला पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव तुरकुनिया निवासी अकबर सैन के बेटे अजहर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी।

 हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन पति समेत ससुराली शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


इस दौरान विवाहिता आठ माह की गर्भवती भी हो गई। लेकिन, ससुरालियों के अत्याचार महिला पर बढ़ते गए।मांग पूरी न करने पर दहेजलोभियों ने महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया,


लेकिन महिला किसी तरह बच गई। 18 नबंवर को ससुरालियों ने गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर महिला अपने मायके में आकर रहने लगी।


शनिवार को पीड़ित महिला ने पति अजहर, ससुर अकबर सैन, गुड्डू, सायरा, सरताज, मेहराज, शनवर, इश्तियाक को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close