लोकेशन बदायूँ
पुलिस लाइन जनपद बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।
आज दिनांक 02-12-23 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र तथा मौजूद समस्त काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ पूनम सिंह,
महिला कांस्टेबल 163 आरती द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 11 फाइलें लगाई गई । जिनमें से 07 फाइलों की काउंसलिंग हुई जिनमें से 01 फाइल में समझौता व 02 फ़ाईलें निरस्त कुल 03 फाइलों का निस्तारण हुआ । शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया ।
जिनमें से 01 पारिवारिक समस्या के मामले में दोनों पक्षों की समस्या को सुनकर उन्हें समझा कर मन की कटुता को दूर करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता कराया
गया । जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ उनमें अग्रिम तिथि दी गई तथा दूसरे पक्ष को नियत तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया