किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा
रामपुर। किशोरी से अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को टांडा पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया।उसके बाद पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद के थाना टांडा क्षेत्र के रहने वाले पप्पू कुछ दिन गांव की ही रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। जहां उसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसपी ने आरोपी के ऊपर पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया। बीती शुक्रवार की रात पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव खेड़ा के गजरौला
चौराहे पर आरोपी पप्पू को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने आरोपी को पड़कर अस्पताल में भर्ती कराया