लोकेशन बदायूँ
भाई के डाटने पर घर से क्षुब्ध होकर आयी स्कूली छात्रा को मुजरिया पुलिस ने परिजनो से मिलाया ।
आज दिनाँक 03.12.2023 को कु0नेहा पुत्री अनूपराम निवासी ग्राम नौडांडी थाना बहेडी जनपद बरेली उम्र 14 बर्ष कक्षा 9 की छात्रा जो कि पंतपुरा में पढ़ती है ।
दिनाँक 02.12.2023 को अपने बडे भाई गौरव के डांटने पर घर से नाराज होकर स्कूल जाने की कहकर स्कूल बैग लेकर गई थी
जो घर से स्कूल न जाकर रोडवेज बस से बरेली ,बदायूँ होते हुये मुजरिया चौराहे पर आकर बस से उतरकर भटक रही थी।
बालिका से उसके घर के पते की जानकारी करने के उपरान्त सी-प्लान के माध्यम से सम्पर्क नम्बर लेकर वार्ता की गयी बालिका के पिता अनूपराम व भाई सुदेश के थाने पर आने के उपरान्त बालिका को परिजनो के सुपुर्द किया गया