सड़क सुरक्षा सप्ताह पर नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ
बिसौली-सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर शनिवार को सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ में प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द द्वारा यातायात नियमों को पालन करने के लिये छात्र - छात्राओं को शपथ दिलाई,
तथा सभी छात्र छात्राओं को अपने-अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील करने को कहा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।