शाह टाइम्स अखबार के पत्रकार के पिता सददीक खान की लंबी बीमारी के चलते इंतकाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाह टाइम्स अखबार के पत्रकार के पिता सददीक खान की लंबी बीमारी के चलते इंतकाल

Friday, December 1, 2023 | December 01, 2023 Last Updated 2023-12-01T09:03:38Z
    Share
शाह टाइम्स अखबार के पत्रकार के पिता सददीक खान की लंबी बीमारी के चलते इंतकाल
-----------------------------------------------------
कल देर रात मुर्शीद नगर भैंसोड़ी शरीफ स्थित कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक खाक
----------------------------------------------
मिलक- तहसील मिलक क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी शरीफ निवासी शाह टाइम्स अखबार के स्थानीय संवाददाता संजू खान के पिता सद्दीक खान का कल सुबह लंबी बीमारी के चलते अचानक इंतकाल हो गया। बताते चलें कि संजू खान के पिता सददीक खान बीमारी से ग्रसित थे

जिनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था लेकिन कल सुबह अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण उनका इंतकाल हो गया इंतकाल की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और एक ही पल में परिवार में मातम सा छा गया।


कल देर रात उनको उनके पैतृक ग्राम मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ स्थित कब्रिस्तान में बाद नमाजे ईशा भीगी पलकों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके नमाजे जनाजा में तमाम क्षेत्रीय सभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की तथा


 खानक़ाह-ए-हसनी अज़ीज़ी लियाक़ती के मुतावल्ली वा साहिबे सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जनाब मरहूम सूफी सददीक खान की मगफिरत के लिए दुआ फरमाई

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close