सैंपल इंस्पेक्टर को व्यापारियों ने घेरा और उनके साथ की अभद्रता
सहसवान। नगर में दुककानदारो की दुकान रोज की तरह खुली हुई थी
उसके बाद सैंपल इंस्पेक्टर की आने की सूचना पर बाजार व्यापारियों द्वारा बंद होने लगा सैंपल इंस्पेक्टर माता प्रसाद एक दुकान पर सैंपल लेने के लिए दुकान पर पहुंचे दुकानदार द्वारा बताया गया
उनके द्वारा मांगे गए वस्तुओं का ब्यौरा उन्हें दे दिया गया लेकिन वह हर काम में कमियां दर्शाने लगे वहां पर बाजार के और भी व्यापारी एकत्र हो गए और उन्हें बुरा भला भी कहने लगे व्यापारियों द्वारा आरोप लगाया गया
कि वह आए दिन बाजार में जाकर दुकानदारों को परेशान करते हैं और महीनादारी देने की बात करते हैं उन्होंने व्यापारियों का जीना दुश्वार कर दिया है कई व्यापारी तो इतने उत्तेजित थे कि हाथापाई करने को भी उतारू हो गए।