भाजपा सरकार में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है:शाक्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा सरकार में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है:शाक्य

Thursday, December 14, 2023 | December 14, 2023 Last Updated 2023-12-15T02:15:01Z
    Share
भाजपा सरकार में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है:शाक्य

बिल्सी। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरौल पुख्ता एवं खजुरारा पुख्ता में कार्यक्रम सम्पन्न आयोजित किया गया।


जिसमें एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को दिखाया गया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास का उद्देश्य लेकर एक नए भारत का निर्माण कर रही है।


 उन्होने कहा कि मोदी-योगी सरकार में हर वर्ग को पात्रता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की तरफ से वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का लाभ लाभार्थियों को समय से मिल रहा है।


उन्होने 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर गांव और घर तक पहुंचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। इस मौके पर शिशुपाल शाक्य,


राजेश कुमार सिंह, अजय तोमर, मोरसिहं लोधी, आनंद मिश्रा, उमेश शाक्य, संजय सक्सेना, जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार, धर्मपाल साहू आदि मौजूद रहे 



CLOSE ADS
CLOSE ADS
close