शाहिला बेगम बनीं उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहिला बेगम बनीं उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष

Sunday, December 24, 2023 | December 24, 2023 Last Updated 2023-12-25T02:58:26Z
    Share
शाहिला बेगम बनीं उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष



शाहिला बेगम बनीं उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष
दहगवां। विकास खंड क्षेत्र के उस्मानपुर स्थित शिवलता इंटर कॉलेज में आज रविवार को उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिलाध्यक्ष जूली वैश्य ने की।


बैठक में आशा बहनों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान सर्व सम्मिति से शाहिला बेगम को उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन का ब्लाक अध्यक्ष दहगवां मनोनीत किया गया। साथ ही मुनीशा यादव को ब्लाक उपाध्यक्ष,


 मुन्नी देवी को सचिव व सरोज कुमारी को कोषाध्यक्ष एवं मीना यादव को ब्लाक मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं संजय वती, दर्शन देवी, रचना पाल व कविता को कार्यकारिणी में सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई है।


इस दौरान नवमनोनित पदाधिकारियों ने उपस्थित आशा बहनों को आश्वासन दिया कि वह आशा बहनों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठायेंगी और किसी भी प्रकार का कोई उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं सभी आशा बहनों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close