सभासदपति एवं भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, तहरीर के आधार पर पुलिस ने की चार पर रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सभासदपति एवं भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, तहरीर के आधार पर पुलिस ने की चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tuesday, December 19, 2023 | December 19, 2023 Last Updated 2023-12-19T12:54:45Z
    Share
सभासदपति एवं भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, तहरीर के आधार पर पुलिस ने की चार पर रिपोर्ट दर्ज

रामपुर। सभासद पति एवं भाजपा नेता पर चाकू से हमला करना चार लोगों को भारी पड़ गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभासद ने लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है।


मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास से है जहाँ कॉलोनी निवासी राजीव कुमार शर्मा की पत्नी मौजूदा समय में सभासद एवं भाजपा नेता है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि कुछ लोगों ने उसको बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेड क्यू सेलेक्शन के ऊपर स्पा सेंटर खुला है। इस दौरान नीचे टेलर की दुकान में बैठे कुछ लोग उसके पास आ गए। गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी।


इस दौरान टेलर जुबैर ने जान से मारने की नीयत से चाकू से उस पर हमला कर दिया। लोगों ने उसको पकड़कर पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 आसपास के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुबैर, साजिद, मिक्की और सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही गले की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close