जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया मेले का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया मेले का शुभारंभ

Saturday, December 30, 2023 | December 30, 2023 Last Updated 2023-12-30T12:45:52Z
    Share
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया मेले का शुभारंभ

स्वयं सहायता समूह की दीदीयो व महिलाओं को लखपति बनाना सरकार का ध्येय

बदायूँः 30 दिसम्बर। सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य व सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने विकास भवन परिसर में लगाए गए ग्राम चौपाल मेले का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।


 उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में विभिन्न उत्पादों को देखा व सराहा। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सरकार का ध्येय गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व समूह की दीदीयों व महिलाओं को लखपति बनाना है।


मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के बेहतरीन उत्पाद बनाए जाते हैं जिनका समय-समय पर स्टाल लगाकर व मेले के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।


उन्होनें बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1360 स्वयं सहायता समूह का गठन कर उसमें 15792 दीदीयों को जोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में योजना आरंभ वर्ष 2013 से अब तक 19103 स्वयं सहायता समूह का गठन कर 196459 दीदीयों को जोड़ा गया। उन्होंने बताया


कि जनपद में कल 19 प्रेरणा कैंटिनो का समूह की दीदीयों के द्वारा सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 20 हजार दीदियों को लखपति बनाया गया।


उन्होंने बताया कि जनपद के विकास खण्ड सालारपुर के ग्राम रफियाबाद में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा गाय के गोबर से पेंट बनाने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जनपद के समस्त विकास खण्डों में कुल 700

 बी0सी0सखियों के द्वारा ऑनलाइन पेमेन्ट का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनोज कुमार, पीडी डीआरडीए बलराम कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close