माफियाओं के कहने में चल रही है मिलक पुलिस : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

माफियाओं के कहने में चल रही है मिलक पुलिस : शंखधार

Friday, December 8, 2023 | December 08, 2023 Last Updated 2023-12-08T14:59:05Z
    Share
माफियाओं के कहने में चल रही है मिलक पुलिस : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक को एक पत्र एवं एक कॉल रिकॉर्डिंग भेजकर उनके खिलाफ़ दर्ज़ मुक्द्दमें में अंतिम रिपोर्ट लगाने का अनुरोध किया है।


 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि थाना मिलक में गुण्डा, माफिया, भूमाफिया, दलालों के इशारे पर कार्य किया जा रहा है तथा जो सभ्य समाज का सभ्य व्यक्ति है उसे थाने में जाने से डर लगने लगा है।


जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि ग्राम करींगा के एक गरीब किसान की जमीन का बैनामा एक दबंग व्यक्ति द्वारा अपने नाम में करा लिया गया था। जिसको भारतीय किसान संघ द्वारा वापस कराने का कार्य किया गया जिसको बुरा मानकर तत्कालीन उप निबंधक मिलक मोहम्मद वसीम ने जान से मारने की धमकी दिलाई थी।


 तथा जिला अध्यक्ष को पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। सुरक्षा मिलने से उनके विरोधी बहुत दुःखी हो गए थे तथा उप निबंधक के खिलाफ़ दर्ज़ मुकद्दमा में फैसले का दबाव बना रहे थे लेकिन जिला अध्यक्ष ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।


 उसके बाद क्षेत्र के दलालों ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह और उप निरीक्षक सुरेश दिवाकर से मिली भगत करके दो फर्जी मुकद्दमा पंजीकृत कराकर उनकी सुरक्षा हटवा दी और उनकी जान लेने पर आमादा हो गए


 तथा 28 नवम्बर को गाड़ी में अकेले देखकर हमला करने का प्रयास किया लेकिन मिलक पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत नहीं किया। मुकद्दमा पंजीकृत कराने वाले व्यक्ति डालचंद गंगवार से फ़ोन पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा पूरा प्रकरण साफ़ साफ़ बता दिया गया


कि यह सब कुछ पंप वाले पाण्डेय द्वारा कराया गया उनके पास जाने पर यह मुकद्दमा ख़त्म किया जा सकता है। वह मेरे मित्र हैं उन्होंने ही मुझसे सादा पेपर पर हस्ताक्षर कराए थे। तथा रिपोर्ट दर्ज़ कराने के लिए पेपर सुरेश दिवाकर थाने में स्वयं लेकर गए थे।

यह पूरी बात की रिकॉर्डिंग प्रभारी निरीक्षक को भेजकर मुकद्दमा में अंतिम रिपोर्ट लगाए जाने की गुहार लगाई गई है। तथा इस प्रकरण में जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close