गन्ना मूल्य भुगतान हेतु शेखूपुर चीनी मिल ने दिए रु0 972 लाख, अब तक किया रु0 1820 लाख का भुगतान
किसान सहकारी चीनी मिल लि० शेखूपुर बदायूँ के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 के प्रथम व द्वितीय
भुगतान में रू0 848.00 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान पूर्व में किया जा चुका है | उन्होंने बताया कि 11 जनवरी तक के गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु रुपए 972 लाख सहकारी गन्ना विकास समिति को दे दिए गए हैं| इस प्रकार अब तक कुल रुपए 1820 लाख का भुगतान कर दिया गया है|
उन्होंने बताया कि वर्तमान में तृतीय गन्ना मूल्य दिनॉक 19 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक का रू0 550.00 लाख का भुगतान दिनॉक-19 जनवरी 2024 को सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० बदायूँ को कृषको के
भुगतान हेतु प्रेषित कर दिया गया है तथा 01 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक का गन्ना मूल्य रू0 422.00 लाख का भुगतान दिनॉक 20 जनवरी 2024 में कृषको के भुगतान
हेतु सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० बदायूँ को प्रेषित कर दिया गया है । इस प्रकार मिल द्वारा वर्तमान सत्र 2023-24 का कुल धनराशि रू0 1820.00 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है ।