फैमिली आई0डी0 बनवाने हेतु बेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें दिव्यांगजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फैमिली आई0डी0 बनवाने हेतु बेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें दिव्यांगजन

Tuesday, January 23, 2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-23T13:17:13Z
    Share
फैमिली आई0डी0 बनवाने हेतु बेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें दिव्यांगजन

बदायूँ: 21 जनवरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग भरण-पोषण

 अनुदान (दिव्यांग पेंशन)/कुष्ठावस्था पेंशन में दिव्यांगजनों के फैमिली आई0डी0/राशन कार्ड दर्ज किया जाना अनिवार्य है। जिन दिव्यांग पेंशनर्स के राशन कार्ड नहीं बने है,

वे अपना राशन कार्ड/फैमिली आई0डी0 बनवाकर बैंक पास बुक की छायाप्रति सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बदायूॅ को उपलब्ध करायें, जिससे पेंषन में दर्ज किया जा सके।

फैमिली आई0डी0 बनवाने हेतु बेबसाइट www.familyid.up.gov.in पर दिव्यांगजनों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


  उन्होंने दिव्यांगजनो से अपील की है कि फैमिली आई0डी0/राशन कार्ड से वंचित दिव्यांग पेंशनधारक अपना फैमिली आई0डी0 बनबाकर शीघ्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के कक्ष सं0 103 विकास भवन में जमा करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close