12 जनवरी को ई-लाटरी के माध्यम से होगा कृषि यन्त्रीकरण हेतु लाभार्थियो का चयन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

12 जनवरी को ई-लाटरी के माध्यम से होगा कृषि यन्त्रीकरण हेतु लाभार्थियो का चयन

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T11:11:45Z
    Share
12 जनवरी को ई-लाटरी के माध्यम से होगा कृषि यन्त्रीकरण हेतु लाभार्थियो का चयन


बदायूँः 09 जनवरी। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषि यन्त्रीकरण की समस्त योजनाओं में रू0 10000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यन्त्रों/कृषि रक्षा उपकरणों यथा-कस्टम


 हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, रोटावेटर, लेजर लैण्ड लेवलर, पैडी/मल्टीक्रॉप थ्रेसर, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम आदि हेतु लक्ष्य से अधिक की गयी


बुकिंग में लाभार्थियों के चयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष अटल बिहारी वाजपेयी सभागार कलेक्ट्रेट में 12 जनवरी, 2024 दिन शुक्रवार समय-मध्यान्ह 12ः00 बजे से ई-लाटरी की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

उन्होनें कहा कि जिन कृषकों द्वारा कृषि यन्त्रों की बुकिंग की गयी है। वह ई-लाटरी प्रक्रिया में उपस्थित हो सकतें है।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close