किसान दिवस का आयोजन 19 जनवरी को
बदायूँ : 18 जनवरी। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस माह के तृतीय बुद्ववार को किया जाना प्रस्तावित है,
माह के तृतीय बुद्धवार 17 जनवरी 2024 को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण किसान दिवस आयोजित नहीं हो सका। उन्होंने बताया
कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस पूर्व की भाँति विकास भवन सभागार में दिनांक 19 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह 12ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा,
जिसमें जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित रहेगें।