22 जनवरी को रहेगा मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध

Notification

×

All labels

All Category

All labels

22 जनवरी को रहेगा मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध

Saturday, January 20, 2024 | January 20, 2024 Last Updated 2024-01-20T11:43:00Z
    Share
22 जनवरी को रहेगा मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध


बदायूँ : 20 जनवरी। जिला मजिस्ट्रट मनोज कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।

 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस-मछली के विकय पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

शासनादेश 17 जनवरी 2024 के क्रम में उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य-2, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

 कि 22 जनवरी 2024 को जनपद बदायूँ में मांस-मछली का विकय पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

22 जनवरी 2024 को मांस-मछली के विक्रय हेतु कोई दुकान नहीं खुलेगी। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close