26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान निकलेंगे अपनी ट्रैक्टर परेड
रामपुर , भाकियू के कार्यकर्ता 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारी में जुट गए हैं। इस तरह पदाधिकारियों को और कार्यकर्ताओं को अपनी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। परेड में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शमिल होंगे।
जैसा कि आपको बताते चलें कि भाकियू हाईकमान ने 26 जनवरी को जिले भर में ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला लिया है। जिसके लिए परेड को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव को सौंपी गई है।
परेड की तैयारी को को लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश कैंप कार्यालय पर आज बुधवार को हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता परेड के लिए तैयार रहें।
पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि परेड में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आ रहे हैं। वह प्रदेश कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे
और किसानों की समस्याएं भी जानेंगे। प्रदेश महासचिव ने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के परेड में शामिल होने की अपील की।
पंचायत में पूर्व मंडल सचिव हाफिज अय्यूब, साबिर अली, रामअवतार लोधी, हुकम सिंह यादव,जसवंत सिंह,प्रेमपाल अशोक सागर, अमन, नाजिम खां,