बैटरी चोरी के आरोपित समेत 6 लोग पकड़े

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बैटरी चोरी के आरोपित समेत 6 लोग पकड़े

Thursday, January 11, 2024 | January 11, 2024 Last Updated 2024-01-12T07:18:51Z
    Share
बैटरी चोरी के आरोपित समेत 6 लोग पकड़े

    सूत्रों के अनुसार बरेली जिले के अंतर्गत रिठोरा पुलिस ने बैटरी चुराने के चार आरोपियों व चोरी की बैटरी खरीदने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है,


आरोपियों से पुलिस ने चोरी की बैटरी अलटीनेटर आदि सामान भी बरामद किया।।
  चौकी प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह टीम के साथ भोजीपुरा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे


इसी दौरान रिठौरा की ओर से आई हुई एक कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार अपनी कार को लेकर भागने लगे पुलिस ने कार का पीछा कर कार में सवार चार लोगों को पकड़ लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आसिफ निवासी थाना अलीगंज सद्दाम निवासी परतापुर और जीवन सहाय,


थाना इज्जत नगर ,भूरे उर्फ भूरा निवासी भूड़ 
थाना भोजीपुरा बताया।। कार की तलाशी लेने पर कार में पांच बैटरी कटर, पेचकस, अल्टरनेटर समेत उपकरण भी बरामद हुए, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व रिठौरा के जीतराम कॉलेज से 12 अल्टीनेटर,


राजा इलेक्ट्रॉनिक की बैटरी की दुकान से चार बैटरी चोरी करने की बात कबूल की, साथ ही चोरी का सामान बहेड़ी में दिलशाद ब मोहम्मद शादाब को बेचने की बात भी कबूली ,इस पर पुलिस ने उक्त दोनों कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर चोरी


 का सामान उनकी दुकान से बरामद करने का दावा भी किया, पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया ।जहां से उन सभी को जेल भेज दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close