आयोग ने सुनी बाल समस्याएं, गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आयोग ने सुनी बाल समस्याएं, गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश

Tuesday, January 23, 2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-23T12:49:58Z
    Share
आयोग ने सुनी बाल समस्याएं, गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश


बदायूँ: 23 जनवरी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खण्डपीठ द्वारा बाल अधिकारो के उल्लंघन से सम्बन्धित प्रकरणों के निराकरण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से डायट


 ऑडोटोरियम में आयोजित एक दिवसीय शिविर का शुभारम्भ आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोछा, जिलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान आधार कार्ड बनवाने,

ट्राईसाईकिल दिलावाने आदि से सम्बंधित समस्त विभागों के कुल 325 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश रजिस्ट्रार द्वारा अधिकारियों को दिए गए।



राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोछा ने कहा कि प्राप्त प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण सम्बंधित विभागीय अधिकारी कराएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों निस्तारण के सम्बंध में आयोग द्वारा फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा।


 उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा बच्चों से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे चाइल्ड लेबर, घरेलू लेबर, एसिड अटैक, स्ट्रीट सिचूऐसन, भिक्षा, बच्चे की खरीद-फरोख्त, स्कूल से अधिक फीस वसूली, स्कूल में अन्य प्रकार की समस्याएं, लैगिक उत्पीड़न, कुपोषण, मिड-डे मील आदि से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है।


कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का कलेन्डर का विमोचन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी एवं 07 बच्चो का अन्नप्रासन,


महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 07 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा कार्यक्रम में उपस्थिति बालिकाओं को 100 सेनेटरी पेड आदि का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में श्रम विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बैंक विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी,


 स्मार्ट केन तथा हेयरिंग एड का वितरण भी किया गया।
रजिस्ट्रार गोमती मनोछा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल, जिलाधिकारी मनोज कुमार विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन भी किया व नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर भी किए।


इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी, बच्चे व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close