शिप्रा की राम जानकी वन गमन पद यात्रा के लिए जगह जगह हो रहे धार्मिक आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिप्रा की राम जानकी वन गमन पद यात्रा के लिए जगह जगह हो रहे धार्मिक आयोजन

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T14:33:38Z
    Share
शिप्रा की राम जानकी वन गमन पद यात्रा के लिए जगह जगह हो रहे धार्मिक आयोजन

 इस समय अयोध्या से रामेश्वरम तक अपनी राम जानकी वन गमन पद यात्रा के माध्यम से दातागंज कस्बे की चर्चा पूरे भारत में करवाने वाली वाटर वूमेन शिप्रा पाठक की सकुशलता के लिए उनके गृह क्षेत्र दातागंज के विभिन्न ग्रामों में भागवत कथा और हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


ग्राम दुधारी:दातागंज ब्लॉक के ग्राम दुधारी में सिद्ध बाबा बिचुरईया धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजन हुआ।इस मौके महंत रवि शंकर शास्त्री ने वैदिक मन्त्रों से वाटर वूमेन की अयोध्या से रामेश्वरम तक की सकुशल पैदल यात्रा की भगवान राम से कामना की।


उन्होंने कहा राम नाम के संकल्प को राम ही पूरा कराते है।इस मौके मुख्य रूप से पवन दुबे,दीपक सिंह,राजवीर सिंह,रिंकू सिंह,विजय सिंह,प्रमोद शाक्य,राजाराम शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे ग्राम अहमदनगर रूखड़ा:अहमद नगर रूखडा

 स्थित प्राचीन शिवसती मंदिर पर शिप्रा की पद यात्रा के सैकड़ों लोगों ने हवन कर यात्रा के दौरान कड़ाके की ठंड में उनके उत्तम स्वास्थ्य की कमना की।इस दौरान भाजपा नेता मनोज सोलंकी ने कहा

 कि वाटर वूमेन द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा अपने आप में मातृ शक्ति के लिए एक मिसाल है।उन्होंने कहा कड़ाके की ठंड में निकलना मुश्किल है ऐसे समय में पद यात्रा का चयन करना साहसिक निर्णय है।


हवन यज्ञ में परशुराम गिरि अमाकांत मिश्र,सुभाष यादव,संजू यादव,विकास यादव,प्रेमपाल यादव, डब्लू गिरि,भूरे मिश्र,पंकज गिरि,सुरेंद्र गिरि अरुण गिरि,जगन्नाथ यादव,हेमंत सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close