आज दिनांक 02- 01- 2024 को राजा राम महिला इंटर कॉलेज में बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री मुकेश रस्तोगी जी और श्री वेद प्रकाश राठौड़ जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई।छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरक गीत गाकर शिविर में ऊर्जा का संचार किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या माननीय श्रीमती डॉक्टर अनीता सिंह जी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा को हम अपने जीवन में अपना कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। मुख्य अतिथि जी ने छात्राओं को शिविर के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी तत्पश्चात अतिथि जी ने पौधा रोपण कर शिविर का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति सभी को जागृत किया ।
› बदायूं
राजा राम महिला इंटर कॉलेज में बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
CLOSE ADS
CLOSE ADS