कुवंरगाॅव के प्रांगण में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कुवंरगाॅव के प्रांगण में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Monday, January 15, 2024 | January 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T13:50:52Z
    Share
आज दिनांक 15 जनवरी 2024 को नगर पंचायत कुवंरगाॅव के प्रांगण में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम स्थल पर नगरीय विभागीय योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, पी0एम0 स्वनिधि योजना, पी0एम0 आवास योजना, मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार, किसान सम्मान निधि आदि के सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टाॅल लगा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा


 रही योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गयी,


 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 05 स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण-पत्र एवं उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी,

 मा0 सदर विधायक, सोवरन सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती ज्योति रावत जी, अध्यक्ष न0पं0 कुवंरगाॅव, अधिशासी अधिकारी न0पं0 कुवंरगाॅव हरिलाल पटेल, परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त सम्मानित सभासदगण, नगर पंचायत एवं डूडा स्टाफ उपस्थित रहें।


इसी प्रकार का एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत वजीरगंज में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 संघमित्रा मौर्य जी, मा0 सांसद बदायूँ, श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी, मा0 सदर विधायक, श्री अनुज सक्सेना जी,


मण्डल अध्यक्ष, श्री लाखन सिंह जी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, जहीर अहमद, अध्यक्ष पुत्र न0पं0 वजीरगंज, परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह,

अधिशासी अधिकारी न0पं0 वजीरगंज अखिलेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त सम्मानित सभासदगण, नगर पंचायत एवं डूडा स्टाफ उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close